सवाई माधोपुर के पुराने शहर की पुरानी सब्जी मंडी चौराहे पर सजाई गई सजीव झांकी।
सवाई माधोपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आराध्य के दर्शन करने भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिरों में सुबह से बच्चें और उनके परिजन दर्शन करने पहुंचे और जयकारे लगाए।
मंदिरों में लाइटिंग से जगमग दिखाई दिए। खाटू श्याम मंदिर में श्याम बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया। यहां रास कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। अब रात में 12 बजे महाआरती की जाएगी। इसके बाद प्रसादी वितरण का आयोजन होगा।
इस्कॉन सोसायटी की ओर से सवाई माधोपुर के होटल हिल व्यू में जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक कीर्तन, महाआरती शामिल है।
देखिए तस्वीरें…

मंदिरों में संजीव झांकी सजाई गई, जिसमें बच्चों ने बाल रूप का प्रदर्शन किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments