![]()
रेलवे द्वारा जन्माष्टमी पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान मेे रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09701/ 09702, बांदीकुई- जयपुर -बांदीकुई स्पेशल रेलसेवा शुरू की गई है।
गाड़ी संख्या 09701, बांदीकुई -जयपुर स्पेशल रेलसेवा 15 व 16 अगस्त को बांदीकुई से 21.35 बजे रवाना होकर रात्रि 01.20 बजे जयपुर पहुॅचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09702, जयपुर-बांदीकुई स्पेशल रेलसेवा दिनांक 16 व 17 अगस्त को जयपुर से 02.55 बजे रवाना होकर 05.15 बजे बांदीकुई पहुॅचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में दौसा, खातीपुरा, गैटोर जगतपुरा एवं गांधीनगर जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इससे त्योहार के अवसर पर यात्रियों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments