![]()
NSUI जिलाध्यक्ष सचिन कसाना के नेतृत्व में वोट चोरी के विरोध में मशाल जुलूस निकाला गया।
धौलपुर में NSUI जिलाध्यक्ष सचिन कसाना के नेतृत्व में वोट चोरी के विरोध में मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस गांधी पार्क से शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक पहुंचा।
कसाना ने कहा कि जनता का वोट लोकतंत्र की नींव है। वोट की चोरी लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला है। उन्होंने मतदाताओं की आवाज को दबाने के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी।
राजस्थान युवा कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष उज्ज्वल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी वोट चोरी के दम पर सरकार में आए हैं। प्रदर्शनकारी युवाओं ने “वोट हमारा, अधिकार हमारा” और “वोट चोर गद्दी छोड़” के नारे लगाए। कलेक्ट्रेट पहुंचकर सभी ने लोकतंत्र की रक्षा की शपथ ली।
कार्यक्रम में जिला युवा कांग्रेस सचिव योगेश तमोरी, देशराज कसाना, विधानसभा उपाध्यक्ष गौरव परमार, शाहरूख सिद्दीकी, विकास परमार समेत कई NSUI कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments