लूट और मारपीट की कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह करने वाले भाजपा नेता ने अपनी प्रेमिका के दबाव में अपनी ही पत्नी की हत्या की थी। प्रेमिका भी मर्डर की प्लानिंग में शामिल थी। भाजपा नेता ने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
एडिशनल एसपी (ग्रामीण) दीपक कुमार ने बताया- शिवाजी नगर किशनगढ़ निवासी रितू सैनी (25) पुत्री शिव प्रसाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहित सैनी की प्रेमिका है और संजू सैनी को रास्ते से हटाने के लिए रोहित पर रितू दबाव बना रही थी और मर्डर की प्लानिंग में शामिल थी।

यह था मामला
किशनगढ़ के उदयपुर कलां के रहने वाले रोहित सैनी (35) का किसी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस कारण उसकी पत्नी संजू सैनी (32) से अनबन रहती थी। संजू को रास्ते से हटाने के लिए रोहित ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्लान बनाया। रोहित पत्नी के साथ रक्षाबंधन पर रलावता गांव (ससुराल) गया था। रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे दोनों ससुराल से लौट रहे थे।
किशनगढ़ के हाथी खान से सिलोरा की ओर जाने वाले मार्ग पर रोहित के साथी रवि और एक नाबालिग पहले से ही मौजूद थे। जैसे ही रोहित तय की हुई जगह पर पहुंचा, रवि और नाबालिग के साथ मिलकर उसने संजू की हत्या कर दी। गहने, मोबाइल, घड़ी, पर्स व बाइक लेकर रवि और नाबालिग फरार हो गए। रोहित ने घटना को लूट बताने के लिए झूठी कहानी रची। पुलिस ने रोहित और रवि को गिरफ्तार कर लिया। वहीं नाबालिग को डिटेन किया।

घटना वाले दिन पत्नी के शव के पास रोने का नाटक करता रहा आरोपी पति।
हत्याकांड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें..
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments