![]()
जयपुर | गायत्री सप्त क्रांति ट्रस्ट की राष्ट्रीय गौ-क्रांति पदयात्रा शनिवार को गायत्री कुंज मुरलीपुरा से रवाना हुई। इसमें अन्य राज्यों से भी ट्रस्ट से जुड़े यात्री शामिल हुए। पदयात्रा की खास बात यह है कि यात्री रास्ते में आने वाले मंदिरों की सफाई व प
यहां संतों के प्रवचन भी हुए। यात्रा रविवार को कालवाड़ स्थित मुण्डोता के आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक गो अनुसंधान केन्द्र पहुंचेगी, जहां सामूहिक सभा का आयोजन होगा। पदयात्रा से पहले घर-घर जाकर औषधीय पौधों का वितरण किया।
गायत्री सप्त क्रांति ट्रस्ट के संयोजक सुमेर सिंह ने बताया कि मुण्डोता के आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक गो अनुसंधान केन्द्र में प्रात: काल योगाभ्यास कराया जाएगा। सुबह 8 बजे सामूहिक नैनो यज्ञ होगा, जिसमें यज्ञीय चिकित्सा के बारे में जानकारी दी जाएगी। वार्षिक प्रगति की समीक्षा एवं अन्य कार्यक्रम रखे जाएंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments