![]()
हनुमानगढ़ सदर पुलिस ने 16 किलो डोडा पोस्त के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया।
हनुमानगढ़ सदर पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन तस्करों को 16 किलो 64 ग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। टीम ने छोटूराम, बंशीलाल और दीपा सिंह को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस थाना हनुमानगढ़ टाउन के मोहर सिंह कर रहे हैं।
पुलिस टीम में थानाधिकारी अजय कुमार के अलावा कॉन्स्टेबल धर्मपाल, महेंद्र कुमार, विनोद कुमार और गुरमीत सिंह शामिल थे। इस कार्रवाई में डीएसटी टीम सेक्टर हनुमानगढ़ की भी विशेष भूमिका रही।
पकड़े गए आरोपियों में खेदासरी के वार्ड नंबर 4 का रहने वाला छोटूराम (24), सिरसा जिले के रोहिड़ांवाली का बंशीलाल (32) और इसी गांव का दीपा सिंह (32) शामिल हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments