![]()
भास्कर संवाददाता| श्रीगंगानगर
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह शुक्रवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय के खेल प्रांगण में आयोजित किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ. मंजू ने ध्वजारोहण किया। कलेक्टर ने परेड का निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। मार्च पास्ट में आरएसी, राजस्थान पुलिस, महिला पुलिस, बॉर्डर होमगार्ड, अरबन होमगार्ड, एनसीसी सीनियर छात्रा, एनसीसी सीनियर छात्र, हिंदुस्तान स्काउट और भारत स्काउट गाइड की टुकड़ियों ने भाग लिया।
इस कड़ी में एडीएम प्रशासन सुभाष कुमार ने राज्यपाल का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का पठन किया। इस अवसर पर विधायक जयदीप बिहाणी ने पुलिस प्रशासन को 10 मोटरसाइकिल भेंट करते हुए वाहनों की चाबियां एसपी डॉ. अमृता दुहन को सौंपीं। साथ ही प्लास्टिक मुक्त श्रीगंगानगर अभियान की शुरुआत करते हुए विधायक बिहाणी ने कहा कि एक लाख थैले वितरित किए जाएंगे। मौके पर कपड़ों के थैलों का वितरण भी किया गया।
स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया : समारोह में सांसद कुलदीप इंदौरा, श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक, जिला प्रमुख कविता, श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी, सादुलशहर विधायक गुरवीरसिंह बराड़, कलेक्टर डॉ. मंजू व एसपी डॉ. अमृता दुहन आदि ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों ने आर्कषक व्यायाम प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिहाणी चिल्ड्रन एकेडमी, बिरला पब्लिक स्कूल, टाइनी टोटस के विद्यार्थियों ने देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उल्लेखनीय कार्य करने वाले 92 संस्थाओं, व्यक्तियों, अधिकारी, कार्मिकों, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों को अतिथियों ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। श्रीगंगानगर. डॉ. बीआर अंबेडकर कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में सम्मानित जिलेभर की प्रतिभाएं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments