ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा टोंक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शेषनाग विष्णु लक्ष्मी नारायण आदि की मनमोहक झाकियां सजाई गईं।
टोंक में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आराध्य के दर्शन करने भक्तों की भीड़ उमड़ी। शाम ढलते ही मंदिरों में बच्चें परिजनों के साथ मंदिर पहुंचे और धोक लगाई। बच्चे कान्हा की वेशभूषा पहनकर माता-पिता के साथ मंदिरों में आए और जयकारे लगाए।

कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर जिला मुख्यालय पर रामकृष्ण मंदिर में की गई सजावट बेहद आकर्षक लग रही है । मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
जिला मुख्यालय पर जवाहर बाजार स्थित श्रीरामकृष्ण मंदिर, रघुनाथजी मंदिर, गोपालजी के मंदिर, सीतारामजी के मंदिर, मंशापूर्ण भूतेश्वर महादेव मंदिर, गिर्राजधरण मंदिर, रामेश्वर शिवालय सिविल लाइन, महादेवाली शिवालय, गांधी पार्क स्थित शिव हनुमान मंदिर, राधाकिशन मंदिर छावनी, हरे कृष्णा विलेज में विशेष सजावट की गई। आकर्षक लाइटिंग से मंदिर परिसर जगमग दिखाई दिए।

जन्माष्टमी के मौके पर सजी श्री कृष्ण-राधा की झांकी।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा टोंक के राजयोग भवन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण राधा, शेषनाग विष्णु लक्ष्मी नारायण आदि की मनमोहक झांकियां सजाई गईं है। लोग इन्हे देखने के लिए उमड़ रहे हैं।
इधर पुलिस-प्रशासन ने भी शाम ढलते ही शहर में पुलिस की गश्त तेज कर दी है। मंदिरों के आस-पास भी जवानों को तैनात किया गया हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments