जैसलमेर। शनिवार को मौसम साफ, हल्के बादलों की आवाजाही जारी।
जैसलमेर में उमस व गर्मी ने लोगों के हाल बेहाल कर दिए। शुक्रवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 40 डिग्री से पार पहुंच गया। इस महीने में पहली बार तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया है। जिले में लम्बे समय से बारिश नहीं होने खेतों में फसलें जलने लगी है। शुक्रवार शाम

जैसलमेर में एक हफ्ते तक फिर से मानसून एक्टिव होने की संभावना।
किसान परेशान, बिन बारिश जलने लगी फसलें
जिले में जून महीने में जमकर बादलों के बरसने के बाद से जिले में अच्छी बरसात के लिए किसान इंतजार कर रहे हैं। बारिश के इंतजार में खेतों में खड़ी फसल जलने लगी है। कई जगह तो तो पिछली बार भी पर्याप्त बारिश नहीं हुई थी, इससे खेतों में फसल जल गई। अब किसान बारिश के लिए आसमान की तरफ टकटकी लगाए हुए है। पश्चिमी राजस्थान में मानसून की बेरुखी से बादल बरस नहीं रहे है।
बादल छाए, मगर बरसे नहीं
जैसलमेर में शुक्रवार की शाम को आसमान में बादलों की आवाजाही होती रही। वहीं तेज गर्मी व उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। लोगों को उम्मीद थी कि बादल आए तो बरसेंगे, लेकिन इससे उमस तेज हो गई। लोगों के पसीने छुटा दिए। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया।
शनिवार सुबह भी आसमान में बादल छाए है। सूरज व बादलों के बीच आंख मिचौली का खेल चल रहा है। उमस भी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 16 अगस्त से एक सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इससे पश्चिमी राजस्थान में कई जगह बारिश की संभावना है। करीब एक हफ्ते तक मानसून के एक्टिव रहने की संभावना है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments