जैसलमेर में फूलों से कृष्ण भगवान का शृंगार किया।
जैसलमेर में शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर यदुवंशियों की नगरी कहे जाने वाली जैसलमेर में शहर से लेकर गांवों तक कृष्ण भगवान के मंदिरों को सजाया गया है। इसके साथ ही दही-हांडी के कार्यक्रम भी हुए। सभी लोगों में भगवान कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर काफी उ
जैसलमेर शहर स्थित सभी कृष्ण मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिरों पर कृष्ण भजनों पर भक्त झूम उठे। शहर की गलियों में घरों के बाहर बच्चों ने कृष्ण भगवान के दरबार सजाए। हर आने जाने वाले लोगों के आकर्षण का केंद्र आज केवल जन्माष्टमी में सजे कृष्ण दरबार है।

पिथला गांव स्थित कृष्ण मंदिर में सजी मूर्तियां।
शहर से लेकर गांव तक सजे कृष्ण मंदिर
जैसलमेर के पिथला गांव स्थित कृष्ण मंदिर को भी विशेष सजावट के साथ सजाया गया है। कई रंग बिरंगे फूलों और कपड़े की झालरों से मंदिर का विशेष शृंगार किया गया। मंदिर में मूर्ति को भी बेहतरीन तरीके से फूलों के साथ सजाया गया। सभी में जन्माष्टमी के त्योहार को लेकर खासा जोश है। वहीं शहर स्थित लक्ष्मीनाथ मंदिर, गीता आश्रम स्थित कृष्ण मंदिर सजाए गए और मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी।
सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र शहर की गलियों में बच्चों द्वारा सजाए गए कृष्ण दरबार रहे। इस बार सजावट में गुब्बारों का भी उपयोग किया गया। लोगों ने हैप्पी बर्थडे के लोगो लगाकर भगवान कृष्ण का जन्मदिन मनाया।
रात के 12 बजते ही जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया गया। आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में हुए आयोजन में नन्द बाबा बने व्यक्ति ने कृष्ण को टोकरी में उठाकर ले जाने का कार्यक्रम किया। इस दौरान लोगों में बाल कृष्ण के चरण छूने की होड़ मच गई। इस मौके पर दही-हांडी का भी कार्यक्रम आयोजित हुआ।

गीता आश्रम स्थित मंदिर में सजे कृष्ण भगवान।
मंदिर पैलेस स्थित 250 साल पुराने मंदिर में होगा कार्यक्रम
जैसलमेर के पूर्व राजपरिवार के निवास परिसर मंदिर पैलेस में कृष्ण भगवान के 2 मंदिर है। 250 साल पुराना गिरधारी जी और दूसरा बांके बिहारीजी का मंदिर है। इन मंदिरों की स्थापना राजाओं के समय हुई थी। अष्टधातु की बनी बांके बिहारीजी की मूर्ति राधा के साथ है। दोनों मंदिरों में कृष्ण भगवान बाल रूप में स्थापित है। मंदिरों में कृष्ण अपने 14 नाम के साथ विराजे हुए हैं। दोनों मंदिरों में जन्माष्टमी धूमधाम के साथ मनाई गई।
बांके बिहारी मंदिर में झूला लगाया, फूलों से सजाया
मंदिर के पुजारी ने बताया कि दोनों मंदिर प्राचीन है। भगवान की 14 नामों की मूर्तियों को यहां स्थापित किया गया है। रात 12 बजे ठाकुर जी की पूजा-अर्चना के साथ उनका जन्मोत्सव मनाया गया। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर झूला भी लगाया गया है। अलग से भोग की व्यवस्था और फूलों से सजावट की गई है। ये मंदिर प्राचीन होने की वजह शहर के लोगों के बीच आस्था का केन्द्र है। दोनों ही मंदिरों में पान का बीड़ा चढ़ाया गया।

गाय के बछड़े के साथ नन्हे कृष्ण ने मनाया जन्मदिन।

गुब्बारों के साथ की सजावट।

बच्चों ने बड़े ही मनमोहक तरीके से भाटिया जिंदानी चौकी में सजाया कृष्ण दरबार।

कृष्ण के जीवन की झलक दिखाती झांकी।

रंग बिरंगे फूलों आदि से सजाया दरबार।

शहर की भाटिया मार्केट में घरों के बाहर बच्चों ने लगाया कृष्ण दरबार।

गीता आश्रम स्थित कृष्ण मंदिर में भक्तों की भीड़।

गीता आश्रम स्थित कृष्ण मंदिर में उमड़े भक्त।

कृष्ण भगवान को हैप्पी बर्थडे बोलकर जन्मदिन मना रहे बच्चे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments