उदयपुरPublished: Oct 21, 2023 01:53:36 am
– मावली जंक्शन पर सरपट दौड़ रहा पुनर्विकास कार्य
– क्षेत्रवासियों के साथ यात्रियों को मिलेगी कई सुविधाएं
21 करोड़ की लागत से विकसित हो रहा स्टेशन, 16 माह बाद होगा तैयार
शुभम कड़ेला मावली . (उदयपुर) . जिले के मावली जंक्शन पर स्टेशन का पुनर्विकास कार्य तेजी से चल रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना में मावली जंक्शन के चयनित होने के बाद यहां 21 करोड़ की लागत से यात्रियों की सुविधाओं के लिए कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले समय में स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में विस्तार के साथ स्टेशन को भव्य स्वरूप मिलेगा।रेलवे के अनुसार लगभग 18 माह में यह पुनर्विकास कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह कार्य लगभग डेढ़ से 2 माह से चल रहा है। ऐसे में आने वाले 16 माह बाद यह स्टेशन बेहतरीन यात्री सुविधाओं के साथ तैयार होगा। स्टेशन पर यात्री सुविधाओं एवं भव्य स्वरूप को लेकर क्षेत्रवासियों के साथ यात्रियों में भी उत्साह है।
udaipur local news | 21 करोड़ की लागत से विकसित हो रहा स्टेशन, 16 माह बाद होगा तैयार – New Update
Credit : Rajasthan Patrika