एक अध्ययन के अनुसार महिलाओं व पुरुषों में हार्ट अटैक के अलग—अलग लक्षण नजर आते हैं। महिलाओं में पसीना, मतली, चक्कर आना और असामान्य थकान जैसे आम लक्षण नजर आते हैं, जो खासकर सोते समय देखने को मिलते हैं। आइए एक नजर डालते हैं महिला व पुरुष के आम लक्षणों पर।
युवाओं में हार्ट अटैक का खतरा! इन 5 तरीकों से बचाएं खुद को पुरुषों के विपरीत, महिलाओं में सीने में दर्द, दबाव या बेचैनी हमेशा गंभीर नहीं होती है या दिल का दौरा पड़ने का सबसे प्रमुख लक्षण भी नहीं होता है। मेयो क्लिनिक के शोधकर्ताओं ने खुलासा किया कि इसीलिए महिलाओं को हृदय रोग के खतरे को कम करने के लिए काम करने के साथ-साथ उनके अनूठे लक्षणों को भी समझने की जरूरत है। जब महिलाएं दिल के दौरे के लक्षणों का अनुभव करती हैं, तो उन संकेतों की अक्सर गलत व्याख्या की जाती है। महिलाओं के लक्षण अक्सर अस्पष्ट होते हैं – सांस की तकलीफ, मतली/उल्टी, और पीठ या जबड़े में दर्द। अन्य महिलाओं को चक्कर आना, निचली छाती या ऊपरी पेट में दर्द और अत्यधिक थकान का अनुभव होता है।
symptoms of heart attack, heart attack symptoms in women | पुरुषों में ऐसे होते हैं हार्ट अटैक के लक्षण, लेकिन महिलाओं में होते हैं अलग – New Update
Credit : Rajasthan Patrika