जोधपुरPublished: Jan 26, 2024 06:17:52 pm
पूर्व मुख्यमंत्री जय नारायण व्यास ने संविधान निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई थी। संविधान सभा की अंतिम बैठक में संविधान पर हस्ताक्षर करने वालों में जोधपुर के जय नारायण व्यास भी एक थे।
पूर्व मुख्यमंत्री जय नारायण व्यास
जयकुमार भाटी/जोधपुर। आज देश 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है, लेकिन भारतीय संविधान निर्माण के यज्ञ में जोधपुर की आहुति भी रही हैं। संविधान सभा की अंतिम बैठक में संविधान पर हस्ताक्षर करने वालों में जोधपुर के जय नारायण व्यास भी एक थे। भारतीय संविधान निर्माण की प्रक्रिया 9 दिसंबर 1946 को शुरू हुई और 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा की अंतिम बैठक में 284 सदस्यों ने संविधान पर अपने हस्ताक्षर किए। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री जय नारायण व्यास भी थे। ऐसे में भारतीय संविधान को बनने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन का समय लगा। जिससे भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 से लागू किया गया और उस दिन से गणतंत्र दिवस मनाया जाने लगा हैं।
Republic Day: Contribution of Jai Narayan Vyas in constitution | Republic Day: संविधान निर्माण के यज्ञ में जोधपुर की आहुति, जाने कैसे… – New Update
Credit : Rajasthan Patrika