Rajasthan Elections 2023 : कांग्रेस को आज एक बड़ा झटका लगने वाला है। चर्चा में है कि कांग्रेस की एक बड़ी नेता आज भाजपा में शामिल होंगी।
Rajasthan Elections 2023 : कांग्रेस को आज एक बड़ा झटका लगने वाला है। चर्चा में है कि कांग्रेस की एक बड़ी नेता आज भाजपा में शामिल होंगी। जयपुर की पहली निर्वाचित महापौर आज भाजपा का दामन थाम लेंगी। जयपुर की पूर्व मेयर और कांग्रेस की लोकसभा प्रत्याशी रहीं ज्योति खंडेलवाल की आज शनिवार को भाजपा में शामिल होने की पूरी संभावना है। चर्चा में है कि ज्योति खंडेलवाल के साथ कई कांग्रेस के नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि ज्योति खण्डेलवाल लम्बे समय से कांग्रेस से विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मांग रही हैं, पर उनकी ये मांग अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। पार्टी के आलाकमान लगातार उनकी मांग को अनसुना कर दे रहे हैं। जिस वजह से ज्योति खंडेलवाल असंतुष्ट हैं। अब उनके सामने दूसरा कोई चारा नही है कि वो पार्टी छोड़ कांग्रेस को बड़ा झटका दे सकती है। अगर वह ऐसा कदम उठाती है तो कांग्रेस के लिए चुनाव से पहले बड़ा झटका साबित हो सकता है।
प्रदेश में 25 नवम्बर को विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए कांग्रेस और भाजपा की ओर से उम्मीदवारों की सूचियां जारी की जा रही है। कांग्रेस तीन सूची जारी कर चुकी है। वहीं भाजपा की ओर उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी की जा चुकी है।
यह भी पढ़ें
Rajasthan Elections 2023 : कांग्रेस ने एक बागी पर जताया भरोसा, केशवरायपाटन से सी.एल.प्रेमी को बनाया उम्मीदवार, खुशी से झूमे समर्थक
यह भी पढ़ें
Rajasthan Elections 2023 : चुनाव आयोग की नई सुविधा, अब घर से प्रत्याशी कर सकता है नामांकन, जानें प्रक्रिया
Rajasthan Elections 2023 Congress will get a big shock today veteran leader Jyoti Khandelwal will join BJP | Rajasthan Elections 2023 : कांग्रेस को आज लगेगा बड़ा झटका, भाजपा में शामिल होगी एक दिग्गज नेता – New Update
Credit : Rajasthan Patrika