जयपुरPublished: Oct 22, 2023 07:49:09 am
भाजपा की दो और कांग्रेस की पहली सूची जारी होने के बाद प्रदेश की 18 विधानसभा सीटों पर आमने-सामने का मुकाबला तय हो गया है।
जयपुर। भाजपा की दो और कांग्रेस की पहली सूची जारी होने के बाद प्रदेश की 18 विधानसभा सीटों पर आमने-सामने का मुकाबला तय हो गया है। अब इन विधानसभा सीटों पर रविवार से चुनाव प्रचार का शोर तेज होगा। अभी भाजपा-कांग्रेस के जिन बड़े नेताओं की सीटों पर आमने-सामने के मुकाबले की तस्वीर साफ हुई है, इनमें कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी, मंत्री टीकाराम जूली, महेन्द्रजीत सिंह मालवीया तो भाजपा से सांसद नरेन्द्र कुमार, किरोड़ीलाल मीणा, विधायक कालीचरण सराफ, सुभाष महरिया सहित कई दिग्गज शामिल हैं। भाजपा अब तक दो सूची जारी कर 124 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है। वहीं कांग्रेस ने एक सूची जारी कर 33 सीटों पर ही उम्मीदवारों का ऐलान किया है। कांग्रेस की दूसरी सूची भी जल्द आने की संभावना है। इसके बाद और सीटों पर आमने-सामने का चुनावी मुकाबला तय होगा।
Rajasthan Elections 2023: BJP and Congress Candidate List | Rajasthan Election 2023: राजस्थान में बिछ गई चुनावी बिसात, 18 सीटों पर आमने-सामने चेहरे तय – New Update
Credit : Rajasthan Patrika