कोटाPublished: Nov 05, 2023 02:42:33 pm
-बारां- अटरू भाजपा प्रत्याशी सरिका चौहान का पत्ता साफ, राधेश्याम बैरवा को बनाया प्रत्याशी
Rajasthan Assembly Election 2023..पहले भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया, फिर पीपल्दा से उतार दिया चुनावी मैदान में
कोटा। भारतीय जनता पार्टी ने नामांकन की अंतिम तिथि के एक दिन पहले रविवार को प्रदेश में प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसमें पीपल्दा विधानसभा सीट पर नया चेहरा प्रेमचंद गोचर को प्रत्याशी बनाया है। गोचर को दो माह पहले ही भाजपा देहात जिलाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। गोचर शीर्ष नेतृत्व के बेहद नजदीकी है। कोटा उत्तर से भी पूर्व विधायक को मौका दिया गया है। बारां-अटरू विधानसभा सीट पर हाल में घोषित की गई प्रत्याशी सारिका चौहान का पत्ता काट दिया गया है। अब यहां नए प्रत्याशी राधेश्याम बैरवा पर विश्वास जताया है।
कांग्रेस की सूची अटकी, धारीवाल दिल्ली पहुंचे
उधर कांग्रेस की सूची अटकी हुई है। कोटा उत्तर, कोटा दक्षिण, पीपल्दा और रागंजमंडी के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं हुई है। उधर यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल अचानक दिल्ली पहुंच गए हैं। दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व से मुलाकातों का दौर चल रहा है। इस दौरान शीर्ष नेतृत्व से क्या बातचीत हुई, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिली है।
यह है प्रेम गोचर
कोटा जिले के सीमलिया के निवासी है। संगठन में कई अहम पदों पर रहे हैं। देहात अध्यक्ष से पहले देहात के जिला महामंत्री रहे हैं। वर्तमान में क्रय विक्रय सहकारी समिति, पंचायत समिति सुल्तानपुर के चेयरमैन भी है। गोचर की गिनती कोटा दक्षिण के निष्ठावान कार्यकर्ताओं में मानी जाती है।
Rajasthan Assembly Election 2023, Kota Assembly, Pipalda Assembly Seat | Rajasthan Assembly Election 2023..पहले भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया, फिर पीपल्दा से उतार दिया चुनावी मैदान में – New Update
Credit : Rajasthan Patrika