बाड़मेरPublished: Nov 14, 2023 03:09:20 pm
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 का चुनावी रंग अब दिवाली और रामा-श्यामा पर भी चढ़ता नजर आया। दो दिन तक जहां नए पर्व पर गांवों में रियाणें हुई तो लोगों के बीच सिर्फ चुनावी चर्चा ही रही।
Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 का चुनावी रंग अब दिवाली और रामा-श्यामा पर भी चढ़ता नजर आया। दो दिन तक जहां नए पर्व पर गांवों में रियाणें हुई तो लोगों के बीच सिर्फ चुनावी चर्चा ही रही। इधर, सभी प्रत्याशी त्योहार पर भी सभाओं में व्यस्त नजर आए। इस दौरान लोग घरों में होने पर अधिक से अधिक जनसम्पर्क का जोर रहा। राजस्थान के रण को लेकर थार में प्रचार-प्रसार का दौर अब परवान चढ़ रहा है। चुनाव से पहले लोगों से मेल मिलाप को लेकर दिवाली व रामा-श्यामा प्रत्याशियों के लिए फायदा का सौदा रहा। घरों से दूर कमाने गए प्रवासी लोग भी दिवाली पर घर पहुंचे तो किसान, आमजन भी दो दिन घरों पर ही मिले। ऐसे में अधिकांश प्रत्याशियों ने इन दो दिन को प्रचार-प्रसार के लिए चुना। दिवाली और रामा-श्यामा पर लोगों से मिलने लगभग सभी प्रत्याशी पहुंचे। ऐसे में गांव-गांव जनसभाओं का दौर चला। हर उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ पहुंचा और अपनी बात रखी।
Rajasthan Assembly Election 2023: Diwali Wishes Given Amid Election In Many Assembly Constituencies Of Rajasthan | राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023: नेताजी चुनावी सभाओं में, रियाणों में चुनावी चर्चाओं का दौर – New Update
Credit : Rajasthan Patrika