श्री गंगानगरPublished: Oct 26, 2023 11:36:15 pm
Punjabi card played on Dr. Raheja- राजस्थान में आम आदमी पार्टी की पहली सूची में बीस प्रत्याशी घोषित
Aam Aadmi Party डॉक्टर रहेजा पर खेला पंजाबी कार्ड
Aam Aadmi Party विधानसभा चुनाव में तीसरे मोर्चे के रूप में अब आम आदमी पार्टी ने अपने पत्ते खोल दिए है। आप ने गुरुवार देर रात को बीस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। इसमें श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र से चिकित्सक डा. हरीश रहेजा को टिकट दिया है। डा. रहेजा आईएमए के जिलाध्यक्ष भी है। पिछले दिनों वे आप आदमी पार्टी से जुड़े है। सुखाडि़या मार्ग पर एक निजी क्लीनिक के संचालक डा. रहेजा पर आम आदमी पार्टी ने अन्य दावेदारों से ज्यादा उपयुक्त माना है। अन्य दावेदारों ने गत दिनों अलग अलग तीन जगह कार्यक्रम आयोजित कर अपना शक्ति प्रदर्शन भी किए हाइकमान के समक्ष टिकट की दौड़ में डा. रहेजा आगे रहे। पंजाबी बाहुल्य क्षेत्र होने की वजह से इस चिकित्सक को टिकट देने का आधार बताया जा रहा है। पार्टी हाइकमान की सूची में रायसिंहनगर विधानसभा से धन्नाराम मेघवाल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं हनुमानगढ़ जिले की भादरा विधानसभा क्षेत्र से महंत रूपनाथ को प्रत्याशी के रूप में अपना चुनावी मुहिम शुरू की है। विदित रहे कि करीब पांच महीने पहले आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान की जिला मुख्यालय पर जनसभा आयोजित हुई थी। तब यह संकेत दे दिया था कि दिल्ली और पंजाब के बाद अब राजस्थान में जोरदार एंट्री होगी। इसके मद़्देनजर इलाके में संगठन स्तर पर पार्टी हाइमान ने नए चेहरे को आगे लाने की कवायद शुरू की गई थी।
Punjabi card played on Dr. Raheja | Aam Aadmi Party डॉक्टर रहेजा पर खेला पंजाबी कार्ड – New Update
Credit : Rajasthan Patrika