अजमेरPublished: Oct 19, 2023 11:35:56 pm
भाजपा कार्यालय : आईटी टीम ऑनलाइन संदेश भेजने में जुटी , कांग्रेस कार्यालय : पदाधिकारी ले रहे कार्यकर्ताओं की बैठक
प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 36 दिन बाद मतदान होना है। भाजपा की ओर से जहां प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जा चुकी है, वहीं कांग्रेस की सूची का इंतजार है।
राजनीतिक दलों के वार रूम में बढी सरगर्मियां
अजमेर. प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 36 दिन बाद मतदान होना है। भाजपा की ओर से जहां प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जा चुकी है, वहीं कांग्रेस की सूची का इंतजार है। भाजपा की सूची में जिले के किशनगढ़ से मौजूदा सांसद भागीरथ चौधरी व केकड़ी से शत्रुघ्न गौतम के नामों की घोषणा की जा चुकी है। शेष विधानसभा क्षेत्रों में सूची जारी होने का इंतजार है। अजमेर के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में अभी तक नामों का ऐलान नहीं होने से फिलहाल राजनीतिक सरगर्मियां उतनी तेज नहीं हैं, लेकिन दोनों ही दलों के कार्यालयों में चुनावी हलचल नजर आने लगी है। राजस्थान पत्रिका टीम ने गुरुवार को दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के कार्यालय की गतिविधियां देखी तो हालात कुछ ऐसे नजर आए :
Increased activity in the war rooms of political parties | राजनीतिक दलों के वार रूम में बढी सरगर्मियां – New Update
Credit : Rajasthan Patrika