धौलपुरPublished: Nov 19, 2023 04:09:59 pm
पीएम सभा में भरतपुर और शेष चुनाव ड्यूटी में रहे यातायात कर्मी
– शहर में जगह-जगह रहे जाम के हालात, फंसे रहे लोग
धौलपुर. जिला मुख्यालय पर यातायात व्यवस्था बेपटरी दिखी। केन्द्रीय बस स्टैण्ड हो या फिर सब्जी मण्डी। हर तरफ एक ही वाहनों की लम्बी कतार लगी दिखी। दुपहिया वाहन चालक गलियों में से होकर जाते दिखे। शहर में जाम की स्थिति शाम तक बनी रही। इसकी वजह रही यातायात शाखा के पास जाब्ते की कमी बताई। यातायात शाखा का अधिकतर जाब्ता शनिवार को चुनाव ड्यूटी में रहा। आधा जाब्ता भरतपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी सभा में गया हुआ था जबकि एक दर्जन यातायातकर्मी पहले से ही चुनाव ड्यूटी में तैनात है। वर्तमान में केवल यातायात शाखा के 5 कार्मिकों के भरोसे है। इसका नतीजा ये हुआ कि शनिवार को शहरवासी जाम से जूझते दिखे।
Engaged in election duty, traffic kept crawling in the city from morni | चुनावी ड्यूटी में जाब्ता, शहर में सुबह से शाम तक रेंगता रहा ट्रेफिक – New Update
Credit : Rajasthan Patrika