बीकानेरPublished: Jan 17, 2024 02:59:40 am
1943 का बैंक ऑफ जयपुर का चेक भी है। इसके लोगो में गीता का उपदेश देते ‘श्रीकृष्ण’ हैं।- 1951 का देवकरण कानजी बैंक के लोगो पर लक्ष्मी माता छपी है। यह देना बैंक बना और अब बैंक ऑफ बडोदा में मर्ज हो चुका है।
भगवान राम के नाम से चलते थे बैंक, चेक पर होता था राम दरबार
कण-कण में बसने वाले भगवान श्रीराम का नाम हमेशा से सबसे आगे रखा जाता रहा है। प्रदेश में कई बैंक भगवान श्रीराम के नाम से चलने और रियासतकाल में चेक आदि पर श्रीरामजी या जयश्रीराम छपे होने के साक्ष्य आज भी मौजूद हैं। अयोध्या में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का दिन नजदीक आने के साथ ही लोग सालों से सहेजकर रखे भगवान श्रीराम के चित्र बने सिक्के, नोट और चेक अब लोगों को दिखा रहे हैं। मुद्रा का संग्रहण करने वाले बीकानेर के सेवानिवृत बैंककर्मी भारतभूषण गुप्ता के पास तो ऐसे चेकों का खजाना है। वे भी इन दिनों श्रीराम नाम से प्रचलन में रहे बैंकों, मुद्राओं और चेकों की जानकारी लोगों को दे रहे हैं।
Banks Were Run On The Name Of Lord Ram, Ram Darbar Was Used On Cheques | भगवान राम के नाम से चलते थे बैंक, चेक पर होता था राम दरबार – New Update
Credit : Rajasthan Patrika