अलवरPublished: Jan 23, 2024 11:40:52 am
25 बच्चों ने सरकारी अस्पतालों में लिया जन्म, राम और सीता रखे गए नाम
अलवर. अयोध्या में भगवान राम लला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा का को लेकर गर्भवती महिलाओं में भी इंतजार बना हुआ था। सुुबह से ही पल पल इस शुभ घड़ी का इंतजार कर रही थी। जिन महिलाओं के 22 जनवरी को 25 नवजात शिशुओं ने जन्म लिया।
अलवर में भी हुआ राम और सीता का जन्म, जानने के लिए पढ़े यह खबर
जनाना अस्पताल में 9 बालक व 11 बालिकाओं ने जन्म लिया। रावण डेहरा निवासी कीर्ति ने 10.45 बजे पुत्र को जन्म दिया। पिता मानवेंद्र ने बताया कि बच्चे को जन्म पर पूरे परिवार में खुशी हैं हम चाहते थे कि इस दिन हमारे घर भी भगवान आए्। भगवान ने हमारी मनोकामना पूरी कर दी है। बच्चे का नाम भी राम पर ही रखेंगे। इस दौरान अस्पताल में मिठाईयां भी बांटी गई। इस दौरान परिजनों व बच्चों ने पीले कपडे़ पहने हुए थे।
ayoshya me ram murti sthapna | अलवर में भी हुआ राम और सीता का जन्म, जानने के लिए पढ़ें यह खबर – New Update
Credit : Rajasthan Patrika