![]()
भरतपुर-डीग जिले सहित मथुरा-वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शनिवार काे धूम रही। श्रीकृष्ण जन्मस्थान, द्वारिकाधीश, बांके बिहारी, इस्कॉन मंदिर सहित एक हजार से ज्यादा देवालयों में जन्मोत्सव मना। पर्यटन से जुडे़ लाेगाें का कहना है कि करीब 5 लाख से ज्या
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहीं किला स्थित बिहारी जी मंदिर पर शाम से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यहां रात 12 बजे पुजारी देवेंद्र भारद्वाज व सूरजभान तिवारी ने अभिषेक किया। इस दौरान रात में भी लोगों को बिहारी जी की तस्वीरें उतारते और सेल्फी लेते देखा गया।
मथुरा भी गुलजार… 221 किलो चांदी और सिंदूरी फूलों से सजाया गर्भगृह
मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थान स्थित गर्भगृह को कारागार की तरह सजाया गया । इसमें 221 किलो चांदी लगाई गई है। इसके अलावा, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की थीम पर सजाया गया है। जिस फूल बंगले में ठाकुरजी विराजे, उसे सिंदूरी रंग के फूलों से सजाया गया है। ये फूल कोलकाता और बेंगलुरु से मंगाए गए।
बाबा विश्वनाथ ने भेजे लाला काे उपहार
वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर से मथुरा में श्रीकृष्ण ठाकुरजी के लिए उपहार आए। इनमें टॉफी, चॉकलेट और लड्डू शामिल हैं। ज्योतिषी जितेंद्र पोपा गुरु बताते है कि द्वापर काल में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए भगवान शिव आए थे। इस परंपरा के तहत ही वाराणसी से उपहार आते हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया- कान्हा की पोशाक को मथुरा के कारीगरों ने 6 महीने में तैयार किया है। इसमें सोने-चांदी के तारों का इस्तेमाल किया गया है। कपड़े में इंद्रधनुष के 7 रंगों को शामिल किया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments