![]()
जींद में आज यानी शनिवार को दोपहर बाद चलती कार का फटा और कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा जगाधरी के श्रद्धालुओं के साथ एनएच 152 डी पर हुआ। बुढ़ा खेड़ा गांव के पास कार का टायर फटा। हादसे में कार में सवार 30 वर्षीय रीतू की मौत हो गई।
कार में कुल 7 लोग सवार थे। इनमें 30 वर्षीय जयप्रकाश, 32 वर्षीय तेजपाल, 30 वर्षीय लक्ष्मी, 32 वर्षीय सुनील और दो बच्चे शामिल थे। सभी खाटू श्याम के दर्शन करके जगाधरी वापस लौट रहे थे। घायलों को तुरंत जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
जहां चिकित्सकों ने रीतू को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। जुलाना पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments