☜ Click Here to Star Rating



प्रतापगढ़ में लगातार हो रही बारिश और अन्य जिलों में हुए हादसों को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिला कलेक्टर डॉ अंजली राजोरिया और शिक्षा विभाग के निर्देश पर स्कूली भवनों का निरीक्षण किया जा रहा है।

.

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश तेतरवाल ने शनिवार को अवकाश के दिन भी कई राजकीय विद्यालयों का दौरा किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुणी में पुराने कमरे को तोड़ा जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को वहां जाने से रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मगरोड़ा में समग्र शिक्षा के तहत बन रहे तीन कमरों की छत डाली जा चुकी है। सीडीईओ ने कनिष्ठ अभियंता और प्रधानाचार्य को प्लास्टर, फर्श, खिड़की और दरवाजों में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग करने के निर्देश दिए।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय पलथान का भवन जर्जर होने के कारण वहां के छात्रों को एक मंदिर में पढ़ाया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय के लिए नई जमीन आवंटित है, जहां नया भवन बनाया जाएगा। सीडीईओ ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि जब तक नया भवन नहीं बन जाता, बच्चों को पुराने भवन में न बैठाएं।

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चनिया खेड़ी में दो कक्ष जर्जर हैं। स्कूल स्टाफ ने बल्ली लगाकर बच्चों को वहां जाने से रोक रखा है। इस तरह जिले में जर्जर भवनों की पहचान कर वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading