जैसलमेर। किशनघाट इलाके में चोरी करने वाले चोरों को पुलिस ने महज 2 दिन में पकड़ा।
जैसलमेर के किशनघाट इलाके में 2 दिन पहले हुई गहनों की चोरी को लेकर पुलिस ने चोरों को महज 2 ही दिन में गिरफ्तार किया। पुलिस दोनों चोरों से चोरी हुए माल को लेकर पूछताछ कर रही है। शहर कोतवाल प्रेमदान ने बताया- सोने चांदी के गहने चुराने वाले चोरों को पुलि
खेत गए मकान मालिक, पीछे हुई चोरी SHO प्रेमदान ने बताया- 28 सितंबर को इमरान भील, निवासी भील बस्ती किशनघाट, ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके परिवार के घर में चोरी हुई है। इमरान भील ने बताया कि वह और उनका परिवार 10 सितंबर को जावंध जूनी स्थित मुरबे (खेत) पर गए हुए थे। इस दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर रखे सोने-चांदी के गहने, नकद राशि और अन्य कीमती सामान चुरा लिया।

पकड़े गए दोनों चोर।
तकनीकी मदद से पकड़ा चोरों को शहर कोतवाल प्रेमदान ने बताया- रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी जैसलमेर अभिषेक शिवहरे ने शहर कोतवाल प्रेमदान के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। टीम में हैड कॉन्स्टेबल राजकुमार, कॉन्स्टेबल मामराज और जालाराम को शामिल किया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने आधुनिक तकनीकी उपकरणों और डिजिटल साधनों का भी उपयोग किया। प्रारंभिक जांच में आरोपियों की पहचान करने के लिए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और संदिग्धों की गतिविधियों का विश्लेषण किया। तकनीकी जांच और पुख्ता सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों मुकेश भील, निवासी किशनघाट और कुंदन भील, निवासी गोरेरा, को पकड़ा।
पुलिस पूछताछ जारी पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए महज 2 दिनों में ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनकी कड़ी पूछताछ की, जिससे चोरी के तरीके और घटना में शामिल अन्य संभावित लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपनी चोरी स्वीकार की।
पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया और उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस उनकी गहन जांच कर रही है, ताकि चोरी के अन्य पहलुओं का भी पता लगाया जा सके। पुलिस ने दावा किया है कि चोरी के सभी सामान की बरामदगी के प्रयास जारी हैं और जल्द ही पीड़ित परिवार को सामान वापस मिल सकेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments