![]()
जयपुर के शास्त्री नगर थाना इलाके के इंद्रा वर्मा कॉलोनी में बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कारों में जम कर तोड़फोड़ की। इस दौरान एक दर्जन से अधिक कारों में नुकसान हुआ। बदमाशों ने चलती बाइक से कारों के शीशे तोड़े,कुछ कार और अन्य वाहनों की हवा निकाली वहीं
सुबह उठने पर लोग जब कार के शीशे टूटे हुए देखे को पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर शास्त्री नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से घटना को लेकर जानकारी ली गई। जिस के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अपनी शिकायत को लेकर शास्त्री नगर थाने पहुंचे जहां पुलिस को पीड़ितों ने लिखित में शिकायत दी।
स्थानीय निवासी मुकेश सैन ने बताया कि आज सुबह जब वह घर के बाहर निकला तो देखा की कार के शीशे टूटे हुए हैं। जिस के बाद कॉलोनी के और लोगों की कार के भी शीशे टूटे हुए मिले, जिस पर कॉलोनी के विशाल शर्मा के घर पर लगे हुए सीसीटीवी देखे तो बाइक सवार तीन युवक बाइक पर कार के शीशे तोड़ते हुए दिखाई दिये। जिस के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी पुलिस ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments