![]()
हनुमानगढ़ जिले की भिरानी पुलिस ने दो युवकों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।
हनुमानगढ़ जिले की भिरानी पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गांधी बड़ी के पास अमरसिंह ब्रांच रोही में दो युवकों को हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। टीम ने भादरा से गांधी बड़ी मार्ग पर नहर पुलिया के पास से दो संदिग्धों को पकड़ा। आरोपियों की पहचान हरियाणा के फतेहाबाद जिले के बनमंदोरी गांव निवासी कुलदीप (24) और सुमित (21) के रूप में हुई। दोनों से 18.82 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई में कॉन्स्टेबल मोहन, श्रवण कुमार और पवन कुमार शामिल थे। डीएसटी टीम सेक्टर नोहर ने भी विशेष भूमिका निभाई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments