![]()
15 मिनट तक हुई बारिश का दौर थमने के बाद भी आसमान में बिजली चमकती रही।
डूंगरपुर में शनिवार रात के समय शहर समेत कई इलाकों में कुछ समय के लिए तेज बरसात हुई। 15 मिनट तक हुई बारिश का दौर थमने के बाद भी आसमान में बिजली चमकती रही। डूंगरपुर में सबसे ज्यादा 18 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है।
मौसम विभाग की ओर से डूंगरपुर जिले में रविवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में जिले में अच्छी बरसात का अनुमान है। सुबह से ही आसमान में बादल मंडराए रहे, लेकिन दिन खुलने के साथ ही आसमान साफ होने लगा। हल्की धूप भी निकली आई। इससे उमस का असर बढ़ गया। वहीं शनिवार शाम को डूंगरपुर शहर समेत कई इलाकों में अच्छी बरसात हुई। घनघोर काले बादलों के साथ ही आसमान में बिजली चमकने लगी। डूंगरपुर शहर और आसपास के कई गांव में बरसात हुई। जिससे सड़कों पर पानी भर गया। वहीं रात के समय भी कई जगहों पर बारिश हुई है।
बरसात के बाद डूंगरपुर के ग्रामीण इलाकों में बिजली गुल हो गई। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बिजली बंद होने से कई जगहों पर जन्माष्टमी के कार्यक्रमों पर भी असर दिखाई दिया। जिला कंट्रोल रूम के अनुसार जिले में रविवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा 18 एमएम बरसात डूंगरपुर में हुई। वहीं गलियाकोट में 15 एमएम, सोम कमला आंबा बांध क्षेत्र में 11 एमएम, देवल में 10 एमएम, आसपुर और गणेशपुर में 9-9 एमएम बारिश हुई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments