![]()
प्रतापगढ़ पुलिस ने किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब बेचने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना पुलिस ने एसपी बी आदित्य के निर्देश पर 27 अगस्त को कार्रवाई की।
.
सूचना पर पुलिस टीम पांच ईमली स्थित एक किराना दुकान पर पहुंची। दुकान की तलाशी में दो कार्टून बरामद हुए। इनमें किंगफिशर की 12 बोतल और 48 पव्वे अंग्रेजी शराब थी।
दुकान के मालिक रूपेश चौधरी के पास शराब बेचने का कोई लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस ने रूपेश (33) को गिरफ्तार कर लिया। वो पांच ईमली का रहने वाला है। उसके खिलाफ थाना प्रतापगढ़ में आबकारी अधिनियम की के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments