अलवर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में शादी के 2 साल बाद विवाहिता ने सुसाइड कर लिया। मृतका के पिता ने बेटी के पति, सास व ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। अब पुलिस परिजनों की रिपोर्ट के अनुसार जांच करेगी।
अलवर के कठूमर के रेला गांव निवासी मुखराम जाट ने बताया कि उसकी 24 वर्षीय बेटी कमलेश का विवाह 2 साल पहले अलवर के राजकमल एनक्लेव खुदनपुरी निवासी कुलदीप जाट के साथ हुआ था। बुधवार शाम ससुराल पक्ष के सूचना दी गई कि आपकी बेटी ने सुसाइड कर लिया। इसके बाद अस्पातल में शव को देखा तो उसके गले पर हाथ के निशान थे। हमें पूरा शक है कि उसे गला घोंट कर मारा गया है। पहले भी दहेज को लेकर मांग प्रताड़ित किया गया है।

जिला अस्पताल में मृतका के परिजन। दोनों पक्ष के लोग अस्पताल में आए।
मृतका के 6 महीने का बेटा भी
कमलेश की शादी को दो साल हुए हैं। उसके 6 महीने का बेटा है। घटना के बाद से महिला का पति कुलदीप फरार है। वहीं पीहर पक्ष ने पति कुलदीप, सास शीला देवी और ससुर रमन लाल पर हत्या का मामला दर्ज कराया है। वहीं मृतका के ससुर का कहना है कि उसकी कोई हत्या नहीं की गई ना दहेज की मांग की गई थी। खुद ने सुसाइड किया है। जिसके कारण का पता नहीं है। मृतका का पति कुलदीप बेंगलुरु में प्राइवेट नौकरी करता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments