☜ Click Here to Star Rating



पूर्व प्रधानमंत्री मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 7वीं पुण्यतिथि पर भाजपा जिला कार्यालय में पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया।

राजसमंद भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 7वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि सभा आयोजित का आयोजन किया गया।

.

भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सिद्धांत आज भी अटल हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब उनकी सरकार कुछ वोटों से गिर रही थी, तब भी उन्होंने सत्ता बचाने के लिए कोई बेईमानी नहीं की और कहा कि सिद्धांतों से समझौता करना स्वीकार्य नहीं है।

पालीवाल ने कहा कि आज के दिन हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम हमेशा सही रास्ते पर चलेंगे, भले ही हमें अकेले चलना पड़े। इससे पहले जिला कार्यालय प्रभारी प्रमोद गौड़ ने उनकी जीवनी और उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला। सभा को महेश पालीवाल और सत्यनारायण पूर्बिया ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री महेंद्र सिंह चौहान ने किया और आभार महामंत्री प्रदीप काबरा ने जताया। इस अवसर पर विधायक दीप्ति माहेश्वरी, पूर्व अध्यक्ष मानसिंह बारहठ, जिला उपाध्यक्ष सविता सनाढ्य, मंत्री खुशकमल कुमावत, वर्धिनी पुरोहित, कोषाध्यक्ष मनोज पारीक, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जवाहरलाल जाट, नगर अध्यक्ष दिनेश कुमावत सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading