☜ Click Here to Star Rating


पाली शहर के सोमनाथ मंदिर के बाहर दही हांडी फोड़ते हुए युवाओं की टीम।

पाली में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर माहौल देखने लायक है। शहर के सोमनाथ मंदिर, रूई कटला सहित कई स्थानों पर युवाओं की टीम ने दही हांडी फोड़ी। इसे देखने के लिए शहरवासियों की भीड़ लगी रही। कई जने इस नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करते नजर आए।

.

शहर के सोमनाथ मंदिर के बाहर ढोल की थाप पर जोश से लबरेज युवाओं की टोली दही हांडी फोड़ने पिरामिड बनाकर करीब 20 फीट की ऊंचाई पर लगाई दही हांडी तक पहुंचने का प्रयास किया। लेकिन तीन बार नीचे गिर गए। आखिरकार चौथे प्रयास में उन्हें सफलता मिली।

इसके बाद दही हांडी फोड़कर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए और उत्साह से ढोल पर डांस कर दही हांडी फोड़ने का जश्न मनाया। इसके साथ ही शहर के रूई कटला में भी युवाओं की टीम ने दही हांडी फोड़ी गई।

सोमनाथ मंदिर के बाहर दही हांडी फोड़ते हुए युवाओं की टीम।

सोमनाथ मंदिर के बाहर दही हांडी फोड़ते हुए युवाओं की टीम।

युवाओं ने खींचा भगवान का रथ

पाली में जन्माष्टमी पर शनिवार को गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह फूल बरसाकर शहरवासियों ने स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही।

युवाओं की टोलियां हाथी-घोडा पालकी, जै कन्हैया लाल के जयकारे लगाते हुए चल रही थी। पूरे रास्ते जोश से लबरेज युवाओं ने हाथों से रथ खींचा।

शहरवासी परमेश्वर जोशी ने बताया- शोभायात्रा शहर के वेंकटेश मंदिर से रवाना हुई। जो शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए वापस वेंकटेश मंदिर पहुंच सम्पन्न हुई। रास्ते में रूई कटला और पल्ली वालों के बास में दही हांडी फोड़ने का कार्यक्रम हुआ।

शोभायात्रा, झांकी और ढोल से जोश…

शोभायात्रा में हाथ से रथ खींचते हुए युवाओं की टीम।

शोभायात्रा में हाथ से रथ खींचते हुए युवाओं की टीम।

पाली में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी।

पाली में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी।

ढोल बजाकर युवाओं का जोश बढ़ाते हुए।

ढोल बजाकर युवाओं का जोश बढ़ाते हुए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading