![]()
बारिश से किसानों की परेशानियां बढ़ गई है। सभी फसलें खेतों में जलभराव से नष्ट हो गई हैं।
धौलपुर जिले में लगातार हो रही बारिश से किसानों की परेशानियां बढ़ गई है। नदी, तालाब, झरना और जलाशय लबालब भर चुके हैं। शहर और गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं।
खरीफ की सभी फसलें खेतों में जलभराव से नष्ट हो गई हैं। किसान रामदरस के अनुसार जून में बाजरा, दलहन, तिलहन, ग्वार, ज्वार, मक्का और सब्जियों की बुवाई की गई थी। बुवाई के बाद शुरू हुई बरसात डेढ़ महीने तक लगातार जारी रही। इससे सभी फसलें बर्बाद हो गईं।
किसानों ने महंगे खाद, बीज और कीटनाशक का उपयोग कर फसल की बुवाई की थी। अब उनकी आजीविका का दूसरा साधन मवेशी पालन भी प्रभावित हुआ है। खेतों में चारा सड़ने की कगार पर है। किसानों को मजबूरी में अपने मवेशी बेचने की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।
किसान प्रशासन और सरकार से उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि सरकार उन्हें इस संकट से उबरने में मदद करें।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments