![]()
बूंदी की लाखेरी पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में 7 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया।
बूंदी पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर स्थायी वारंटी और फरार अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में लाखेरी थाना पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। आरोपी 7 साल से चेक बाउंस के आरोप में फरार चल रहा था
लाखेरी थाना प्रभारी सुभाषचंद्र के नेतृत्व में गठित टीम ने चेक बाउंस के मामले में फरार चल रहे आरोपी बद्रीलाल मीणा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कोटा की विशेष अदालत में केस नंबर 596/2025 के तहत धारा 138 एनआई एक्ट में स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी था।
हेड कॉन्स्टेबल सोहन लाल और कॉन्स्टेबल राजाराम की टीम ने मुखबिर की सूचना पर बसवाड़ा से आरोपी को पकड़ा। बद्रीलाल मीणा पिछले 7 सालों से फरार चल रहा था। प्रिंस कोर्ट्स की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments