☜ Click Here to Star Rating


बस में बैठा ड्राइवर सतीश (बनियान में) जिसकी अचानक तबीयत बिगड़ने से ड्राइवर के पास गिर गया। जिसे हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

पाली में एक चलती बस में 36 साल के ड्राइवर की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। यह घटना बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना से महज 15 KM पहले ड्राइवर को अपनी तबीयत खराब लगी तो साथी ड्राइवर को उसने बस चलाने दी और खुद पास में बैठ गए। उसके करीब

.

बस में बैठा ड्राइवर सतीश (बनियान में) जिसकी अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।

बस में बैठा ड्राइवर सतीश (बनियान में) जिसकी अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।

मामला पाली के देसूरी इलाके की है। जोधपुर-इंदौर रूट पर चलने वाली एक प्राइवेट बस के ड्राइवर सतीश राव (36) निवासी जोधपुर जिले के भोजासर की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना केलवा-राजनगर के पास हुई। बस में लगे CCTV कैमरे में यह सारी घटना कैद हो गई। बस जब केलवा राजनगर के पास पहुंची, तभी सतीश की तबीयत खराब होने लगी थी। जिसके कारण उसने साथी ड्राइवर को तबीयत खराब होने की बात बताते हुए बस चलाने की जिम्मेदारी सौंप दी। फिर करीब15-20 मिनट बाद ही वह ड्राइवर के पास बैठे-बैठे नीचे लुढ़क गया। साथी उसे तुरंत देसूरी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दे कि लम्बी दूरी की बसों में दो ड्राइवर रखे जाते है।

समय रहते यात्रियों की बचाई जान घटना से करीब 15 किलोमीटर पहले सतीश की तबीयत खराब होने लगी तो उसने साथी ड्राइवर को बस चलाने के लिए दी और खुद पास में बैठ गया। कुछ मिनट बाद ही वह बेहोश होकर ड्राइवर के पास गिर गया। तुरंत इलाज के लिए उसे देसूरी हॉस्पिटल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

वीडियो – खेताराम जाट, बाली



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading