☜ Click Here to Star Rating


करौली के मदन मोहन जी मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

करौली के मदन मोहनजी मंदिर में तोपों की सलामी के बीच भगवान कृष्ण का जन्म हुआ। इस दौरान भक्तों ने बंसी वाले के जयकारे लगाए। वहीं, भक्तों में भगवान के दर्शन करने की होड़ लगी रही। मंदिर परिसर में LED पर भी भक्तों ने जन्मोत्सव के लाइव दर्शन किए।

.

मदन मोहनजी मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

मदन मोहनजी मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

हजारों श्रद्धालु उपवास रखकर दिन में भगवान मदन मोहन की 108 परिक्रमा करते रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर में 150 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए। इससे पहले शाम को मंदिर परिसर में भगवान के जन्म से पहले बधाई गीतों की गूंज सुनाई दी। परंपरा के अनुसार ढांडा-ढांडी नृत्य का आयोजन किया गया।

करौली स्थित भगवान मदनमोहन जी मंदिर में सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा।

करौली स्थित भगवान मदनमोहन जी मंदिर में सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा।

मंदिर में रात 12 बजे जन्मोत्सव का आयोजन होगा। जिला मुख्यालय स्थित गोपीनाथ मंदिर में दोपहर 12 बजे भगवान का प्राकट्य उत्सव मनाया गया। मदन मोहन जी मंदिर में सुबह मंगला आरती से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह और शाम को दर्शन निर्धारित समय पर होंगे। कृष्ण जन्म की विशेष झांकी के दर्शन रात 12 बजे होंगे।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर में 100 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिसकर्मियों की तैनाती दो शिफ्ट में की गई है। पहली शिफ्ट शाम 4 बजे तक और दूसरी शिफ्ट रात 12:30 बजे तक रहेगी।

यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं। शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों का प्रवेश बंद है। तिपहिया और चौपहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है। दोपहिया वाहनों के लिए प्रवेश द्वारों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को पार्किंग के बाद मंदिर तक पैदल जाना होगा। मंदिर ट्रस्ट ने प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए हैं।

मदन मोहन जी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए जगह-जगह बैरिकेड्स लगाकर भीड़ को नियंत्रित करने के इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए पुरानी नगर पालिका पर चप्पल जूते उतारने की भी विशेष व्यवस्था की है।

भगवान मदनमोहन जी मंदिर में सुबह से दर्शनों के श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।

भगवान मदनमोहन जी मंदिर में सुबह से दर्शनों के श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।

आपको बता दें कि मदन मोहन जी मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया । मदन मोहन जी मंदिर में रात 12 बजे कृष्ण जन्म की विशेष झांकी का आयोजन किया जाता है। अपने आराध्य के दर्शनों के लिए श्रद्धालु रात 12 बजे बड़ी संख्या में मदन मोहन जी मंदिर पहुंचते हैं।

मदन मोहन जी मंदिर में प्रसाद के तौर पर पंचामृत और पंजीरी का वितरण किया जाता जाता है । मान्यता है कि मदन मोहन जी मंदिर से मिले पंचामृत और पंजीरी को ग्रहण करने के बाद ही श्रद्धालु अपने दिन भर के उपवास को खोलते हैं। बड़ी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को लेकर जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना और एसपी लोकेश सोनवाल अपनी नजर बनाए हुए हैं।

मंदिर में परंपरा के अनुसार ढांड़ा-ढांड़ी नृत्य का आयोजन किया गया।

मंदिर में परंपरा के अनुसार ढांड़ा-ढांड़ी नृत्य का आयोजन किया गया।

186 साल पुरानी परंपरा में नंद बाबा के दरबार में ढांड़ी नृत्य

मंदिर परिसर में भगवान के जन्म से पहले बधाई गीतों की गूंज सुनाई दी। परंपरा के अनुसार ढांड़ा-ढांड़ी नृत्य का आयोजन किया गया। नंद बाबा के दरबार में मंदिर के पूर्व गुसाई प्रदीप किशोर गोस्वामी ने नंदबाबा की भूमिका निभाई। उन्होंने भगवान मदन मोहन की पोशाक की अगवानी की। श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भजनों के साथ ढांड़ा-ढांड़ी नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।

रियासतकालीन परंपरा के तहत करौली के चौधरी परिवार की ओर से भगवान के लिए पोशाक लाई गई। यह परिवार पिछले 186 वर्षों से जन्माष्टमी पर भगवान मदन मोहन को पोशाक चढ़ा रहा है। इस बार परिवार की सातवीं पीढ़ी ने यह परंपरा निभाई।

मिनी वृंदावन के रूप में प्रसिद्ध करौली में यह आयोजन आकर्षण का केंद्र रहा। कृष्ण जन्म से पहले का यह कार्यक्रम भक्ति और उल्लास का अनूठा संगम है। नंद बाबा के दरबार में ढांड़ा-ढांड़ी भजनों के साथ बधाई देते हैं।

श्री कृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।

श्री कृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।

तोपों की सलामी के साथ रात 12 बजे मदन मोहन जी मंदिर में कन्हैया का होगा जन्म करौली के मदन मोहनजी मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। उन्होंने उत्साह के साथ भगवान कृष्ण के दर्शन किए। तोपों की सलामी के साथ रात 12 बजे मदन मोहन जी मंदिर में कन्हैया का जन्म होगा। मदनमोहन मंदिर ट्रस्ट प्रबंधन ने ऑनलाइन जन्म दर्शन की व्यवस्था की है। मंदिर परिसर में LED और सोशल मीडिया पर भी होगा लाइव प्रसारण। सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए 150 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। DSP अनुज शुभम, थानाधिकारी आध्यात्म गौतम, रूकमणी गुर्जर, टीआई मंजू फौजदार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading