सीकर के निशानेबाज दीपेंद्र सिंह शेखावत ने नाम रोशन किया है। इन्होंने राजधानी जयपुर में चल रही 23वीं राजस्थान स्टेट चैंपियनशिप राइफल पिस्तौल में 50 मीटर ओपन साइट राइफल प्रौन मेंस स्टेट इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है। बता दें कि जयपुर में यह चैंप
दीपेंद्र सिंह शेखावत मूल रूप से सीकर के सांवलोदा लाडखानी के रहने वाले हैं। जो सीकर में शेखावटी शूटिंग रेंज का भी संचालन कर रहे हैं। 2014 से अब तक इन्होंने करीब 300 से ज्यादा निशानेबाज तैयार किए हैं। इनमें से कई तो खेल कोटे से सरकारी नौकरी लग चुके हैं।

निशानेबाज दीपेंद्र सिंह,जो अबतक 300 से ज्यादा खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दे चुके हैं।
दीपेंद्र बताते हैं कि उनके पिता सूबेदार मेजर रघुवीर सिंह शेखावत और ताऊ नरेंद्र सिंह शेखावत भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। फैमिली में आर्मी बैकग्राउंड होने के चलते उन्हें हमेशा से शूटिंग का शौक था। बचपन में इन्होंने पत्थर से कांच की खाली बोतलों पर निशाना लगाकर शूटिंग सीखना स्टार्ट किया था।
इसके बाद उन्होंने ट्रेनिंग ली। दीपेंद्र सिंह शेखावत कई इंटरनेशनल और नेशनल लेवल चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर अब तक आधा दर्जन से ज्यादा गोल्ड मेडल भी जीत चुके हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments