![]()
शहर के राधा बिहारी मंदिर और तीर्थराज मचकुंड पर सबसे अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।
धौलपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर के राधा बिहारी मंदिर और तीर्थराज मचकुंड पर सबसे अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।
तीर्थराज मचकुंड स्थित लाडली जगमोहन मंदिर को वृंदावन की तर्ज पर सजाया गया। सुबह से ही मंदिरों में विशेष सजावट की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की।
मंदिरों में देर रात तक भजन संध्या के कार्यक्रम चलते रहे। रोहिणी नक्षत्र में रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने ‘नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से मंदिरों को गुंजायमान कर दिया।
तीर्थराज मचकुंड पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मंदिरों में दिनभर महिलाओं, पुरुषों और युवाओं की भीड़ रही।
बच्चों को भगवान के स्वरूप में सजाया गया। अधिकांश मंदिरों में भगवान की झांकियां भी सजाई गईं। रात 12 बजे भगवान के जन्म के बाद श्रद्धालुओं को भोग प्रसादी वितरित की गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments