बीकानेर| महर्षि दधीचि जयंती महोत्सव-2025 के तहत 15 अगस्त को धरणीधर मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि सुनील रिणवा , वैद्य किशनलाल आसोपा और नितिन तिवाड़ी के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर जो
उद्घाटन के बाद शुरू हुए लीग मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया। एक रोमांचक मुकाबले में ब्रह्मदेव 11 ने फ़तेह क्लब को हराकर टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया। शिव क्लब के बल्लेबाज पीयूष दाधीच ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का जलवा बिखेरते हुए मात्र 35 गेंदों में शतक जड़कर टीम को बड़ी जीत दिलाई। वहीं, दाधीचेश्वर महादेव क्लब ने योगी XI को परास्त किया, जबकि ब्रह्मस्त्र ने किंग्स 11 को 2 विकेट से मात देकर एक कड़ा मुकाबला अपने नाम किया।
दिन के अन्य मुकाबलों में शिव क्लब ने जयश्री पुनरासर क्लब को 95 रनों के विशाल अंतर से हराया और मोरवी क्लब ने एक संघर्षपूर्ण मैच में योगी 11 को 11 रनों से शिकस्त दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश आसोपा, वैभव दाधीच, सर्वोत्तम तिवाड़ी, मोहित बहड़, कमल दाधीच, कुमार गौरव आसोपा, अभिषेक शर्मा, योगेंद्र तिवाड़ी, आदि समेत कई समाज बंधुओं का विशेष योगदान रहा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments