श्रीगंगानगर| राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यालय बनाए जाएंगे। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का मानना है कि पार्टी के अपने कार्यालय होने के बाद कार्यकर्ताओं से लेकर पदाधिकारी तक अपनी बात खुल
पार्टी के खुद के कार्यालय बनाए जाने के बाद पार्टी में हर स्तर के व्यक्ति को अपनी बात रखने या जिला कार्यालय में आने-जाने के लिए किसी प्रकार की हिचकिचाहट नहीं होगी। जिलाध्यक्ष अंकुर मगलानी का कहना है कि सुखाड़िया मार्ग पर पार्टी का कार्यालय प्रस्तावित है। इसी जगह पर पार्टी की ओर से शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस पर गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एआईसीसी व प्रदेश कार्यालय से आगे जैसे दिशा-निर्देश मिलेंगे उसी अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments