मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जयपुर की जानी-मानी ज्वेलरी डिजाइनर पारुल पाटनवाला को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेहरानगढ़ किले में आयोजित भव्य राज्य स्तरीय एट होम समारोह में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जयपुर की जानी-मानी ज्वेलरी डिजाइनर पारुल पाटनवाला को पुरस्कार से सम्मानित किया।
पारुल पाटनवाला को यह सम्मान राजस्थान की कला एवं संस्कृति से प्रेरित हैंडमेड ज्वेलरी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। उनके कार्यों में मीनाकारी, धेवा, भुजबंद, लाख, कुंदन जड़ाओ, पोलकी, पनीर ठनी, नथ, रानी हार, जाली वर्क, माइक्रो पर्ल, विविंग और सिल्वर ज्वेलरी जैसी पारंपरिक और अनूठी शिल्पकला शामिल है।

पारुल पाटनवाला को यह सम्मान राजस्थान की कला एवं संस्कृति से प्रेरित हैंडमेड ज्वेलरी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।
मेहरानगढ़ किले में हुए इस कार्यक्रम में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और अनेक गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं। समारोह में पारुल पाटनवाला के कार्यों की सराहना करते हुए कहा गया कि उन्होंने राजस्थान की धरोहर और पारंपरिक कला को नई पहचान दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments