![]()
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कई प्रस्तुतियां दी गई।
जोधपुर में 79वें स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘नए भारत’ की तस्वीर प्रस्तुत की। बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेते हुए सीएम शर्मा बोले कि आज का भारत गोली का जवाब गोली से देता है, देश क
मुख्यमंत्री ने हाल ही में संपन्न हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को देश की अडिग प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा यह केवल सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि सुरक्षा और सम्मान से समझौता न करने का संदेश है। ध्वजारोहण के तुरंत बाद आसमान से एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर ने स्टेडियम पर फूल बरसाए। करीब 1300 स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
सीएम ने इन्हें किया सम्मान
मुख्यमंत्री ने सवाई माधोपुर कलेक्टर कानाराम, बारां कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर, राजीव जैन परियोजना निदेशक, स्टेट रिमोट सेन्सिंग एप्लीकेशन सेन्टर, डॉ. बलराम शर्मा सह आचार्य, एसएमएस मेडिकल कॉलेज, रोहिताश जाट उप निदेशक कृषि, लालचन्द कुमावत प्रोग्रामर, मुख्यमंत्री कार्यालय, डॉ. सुदीप कुमावत सहायक निदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी, नेमीचन्द शर्मा प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस मुख्यालय, अनिल कुमार कौशिक सहायक प्रशासनिक अधिकारी, एसीबी, राम प्रकाश सहायक अनुभागाधिकारी, कार्मिक विभाग, दीपिका आसनानी सांख्यिकी निरीक्षक मुख्यमंत्री कार्यालय को योग्यता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments