![]()
मंदिर चोरी के आरोपियों की पैदल परेड करवाती पुलिस
भीलवाड़ा के हमीरगढ़ चामुंडा माता मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। चोरी की वारदात में शामिल चार चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और इनकी कस्बे में पैदल परेड कराई।
इन चोरों ने मंदिर में चामुंडा माता जी के पहने हुए आभूषण एवं चांदी का छत्र चोरी कर लिए थे ।सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची।ग्रामीणों की मदद से पहाड़ी के पास जंगल से दो संदिग्धों को डिटेन किया गया था ।
सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों को पकड़ा
हमीरगढ़ थाना प्रभारी संजय गुर्जर ने बताया- मंदिर के पुजारी रामेश्वर माली ने गुरुवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।पुलिस ने कार्रवाई शुरू करते हुए विशेष टीम का गठन किया। इस टीम ने तकनीकी डेटा,आसपास के CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों का पीछा किया।जांच के दौरान आरोपियों को भीलवाड़ा से डिटेन कर उनके कब्जे से एक बाइक बरामद की।
चोरी किए गहने बरामद
डिटेल इन्वेस्टिगेशन के दौरान पुलिस ने चोरी गए आभूषण जिनमें 1सोने का मंगलसूत्र,1 रामनवमी मांदलिया,2 चांदी के छत्र,1चांदी की कटोरी,1सोने के कान के टॉप्स,मोटरसाइकिलें बरामद किए। पुलिस ने कस्बे में इन चारों चोरों की परेड कराई और अपराधियों में भय कायम करने का संदेश दिया
इनको किया गिरफ्तार
पुलिस ने चोरी में शामिल पप्पू वर्मा पिता मिठू लाल वर्मा (23) निवासी ग्राम बामनी, थाना आसींद,प्रकाश सिंह वर्मा पुत्र घनश्याम वर्मा(26)निवासी ग्राम बामनी,थाना आसींद,हरीश नाथ पुत्र मेवा नाथ (23) निवासी बामनी दांतड़ा, थाना आसींद,लोकेश कुमार पुत्र गोपाल लाल खटीक(26)निवासी गोविन्दपुरा, थाना आसींद को गिरफ्तार किया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments