![]()
सरकारी हॉस्पिटल में महिला नर्सिग ऑफिसर की जन्मदिन पार्टी में लाउडस्पीकर लगाकर नर्सिग स्टाफ ने ग्रुप डांस करते हुए जमकर ठुमके लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। वीडियो बाड़मेर चौहटन के जिला हॉस्पिटल के वार्ड बीती रात का है। वीडियो संज्ञान म
दरअसल, चौहटन हॉस्पिटल में 15 अगस्त को लेबर वार्ड में महिला नर्सिग ऑफिसर मीरा बैरवा का जन्मदिन था। रात को चौहटन हॉस्पिटल के लेबर रूम में जन्मदिन पार्टी बनाने के लिए लाउडस्पीकर लगाया गया। पार्टी के दौरान लाउडस्पीकर की धुन पर नर्सिग कर्मियों ने जमकर ठुमके लगाए। इस दौरान महिला और पुरूष नर्सिग स्टाफ नाचते नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने पर हॉस्पिटल प्रशासन ने संज्ञान लिया।
पीएमओ शंभूसिंह गढ़वीर ने बताया- नर्सिग ऑफिसर मीरा बैरवा को चिकित्सा विभाग संयुक्त निदेशक जोधपुर ने संज्ञान लेते हुए एपीओ कर दिया गया है। बाकी सभी को भी नोटिस जारी कर दिया है। इसको लेकर जांच की जा रही है। यह वीडियो 15 अगस्त की रात का था। बाकी वीडियो में दिखकर रहे नर्सिग कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है।
नर्सिग ऑफिसर को कारण बताओं नोटिस
जिला हॉस्पिटल के पीएमओ शंभूराम गढ़वीर ने नर्सिग ऑफिसर मोहम्मद हनीफ को 17 सीसी कारण बताओं नोटिस जारी किया है। जिसमें बताया कि हॉस्पिटल के लेबर वार्ड में जन्मदिन पार्टी में आप समस्त की ओर से शामिल होकर लाउडस्पीकर बजाकर सामूहिक डांस किया गया। जलपान किया गया। हॉस्पिटल परिसर में लेबर वार्ड जैसी संवेदनशील जगह पर राज्य कर्मचारियों की ओर से किया गया यह कृत्य राजकीय नियमों के खिलाफ है। इस संबंध में लिखित जवाब पेश किया जाए। अन्यथा आपके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments