![]()
जैसलमेर। पुलिस की गिरफ्त में लपका रोशन खान।
जैसलमेर पुलिस ने ऑपरेशन वेलकम के तहत कार्रवाई करते हुए एक लपके को पकड़ा है। पुलिस थाना कोतवाली द्वारा पर्यटकों को झूठे प्रलोभन देकर तंग व परेशान करने वाले लपके रोशन खान (21) को गिरफ्तार किया गया। लपकागिरी में इस्तेमाल की गई एक बाइक को भी पुलिस ने जब्त
शहर कोतवाल प्रेमदान ने बताया कि शहर में सैलानियों की आवक के चलते लपके सक्रिय हो गए हैं और सैलानियों को अपनी होटलों आदि में कमीशन के लालच में ले जाते हैं। ऐसे में सैलानी ठगे जाते हैं। इसलिए पुलिस ने ऑपरेशन वेलकम अभियान चलाया है ताकि सैलानियों को लपकों से बचाया जा सके।
बाइक लेकर सैलानियों का पीछा करते पकड़ा गया रोशन
SHO प्रेमदान ने बताया- ऑपरेशन वेलकम के तहत पुलिस थाना कोतवाली की टीम द्वारा पर्यटकों को झूठे प्रलोभन देकर तंग व परेशान करने वाले लपकागिरी कर रहे रोशन खान पुत्र हुसैन खान, उम्र 21 साल, निवासी सडिया को गिरफ्तार किया। रोशन पर्यटकों को रुकवाकर विजिटिंग कार्ड दिखाकर अपने साथ होटल चलने व सफारी के लिये तंग व परेशान करते पाया गया। पुलिस ने उसकी बाइक को भी जब्त किया।
पुलिस ने चलाया ऑपरेशन वेलकम अभियान
गौरतलब है कि जैसलमेर एक अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल है। यहां साल भर हजारों देसी व विदेशी पर्यटक आते है। मगर स्थानीय लपकों द्वारा पर्यटकों को परेशान करने की घटना सामने आने पर जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से ऑपरेशन वेलकम का आगाज किया गया हैं। जिला पुलिस अधीक्षक जैसलमेर, अभिषेक शिवहरे के आदेशानुसार थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली एवं सम को विशेष दिशा निर्देश दिए जाकर लपकों के विरूद्ध अधिकाधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। निर्देशों की पालना में पुलिस लगातार ऐसे लपकों को गिरफ्तार कर रही है जो सैलानियों को तंग व परेशां करते नजर आते हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments