जिला अस्पताल में भर्ती घायल युवक।
अलवर से निकल रहे दिल्ली मुंबई सुपर एक्सप्रेस वे पर शनिवार तड़के साढ़े 4 बजे गोविंदगढ़ के पास गोतस्करों की पिकअप पलट गई। पिकअप में सवार 32 साल के युवक की मौत हो गई। जिसके शव की पहचान नहीं हो सकी। वहीं दूसरा 20 साल का युवक गंभीर घायल है। जिसका जिला अस्पात
गोविंदगढ़ थाने के एएसआई बने सिंह ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 4 बजे सूचना मिली थी कि कोई पिकअप पलट गई। उसके बाद दिल्ली मुंबई सुपर एक्सप्रेस हाइवे पर पहुंचे हैं। तब पिकअप पलटी मिली। पिकअप में सवार एक अज्ञात युवक का शव मिला। जिसका शव गोविंदगढ़ अस्पताल में रखा है। वहीं दूसरा युवक गंभीर घायल है। जिसका पैर फ्रैक्चर है। पिकअप में तीन गाय व एक बछड़ा मिला है। घायल युवक तारीफ है। जो ऊंटावड़ नूंह मेवात का है। जिसकी उम्र करीब 20 साल है। वह अभी बेहोश है। उसके होश में आने के बाद पुलिस को पूरी जानकारी मिल सकेगी। अभी पुलिस सुरक्षा में घायल का इलाज जारी है। पुलिस का मानना है कि आसपास के लोगों से पता चला कि पिकअप में तीसरा भी कोई व्यक्ति था। जिसके बारे में अभी जांच करना बाकी है।

ये जिला अस्पताल में भर्ती गंभीर घायल युवक तारीफ है। जिसका पैर फ्रैक्चर है।
मृतक ने पहन रखी है काली पेंट
मृतक ने काली पेंट पहनी है। ऊपर शर्ट है। जिसके हुलिए के अनुसार पुलिस पहचान करने में लगी है। प्रारंभिक तौर मृतक नूंह मेवात का रहने वाला है। लेकिन अभी घायल युवक को होश नहीं आया है। जिसके कारण पहचान नहीं हो सकी है। जैसे ही युवक को पहचान होगी। उसके बाद मृतक का पता चल सकेगा।

दिल्ली मुंबई सुपर एक्सप्रेस वे पर ये पिकअप है जो पलटी है। इसमें तीन गोवंश थे। एक की मौत हो गई।
2 गाय की भी मौत
पुलिस ने बताया कि पिकअप हरियाणा नंबर की है। जिसमें तीन गोवंश थे। 2 गोवंश भी मर गया। तीसरी गाय भी घायल हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments