![]()
मानसून सीजन में प्रदेश बीजेपी की ओर से चलाए गए पौधारोपण कार्यक्रम में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने करीब 15 लाख पौधे लगाए। लेकिन यह संख्या तय टारगेट से करीब 11 लाख कम रही। पार्टी ने 1 जुलाई से 5 अगस्त तक पौधारोपण अभियान चलाया था।
जिसमें पार्टी ने प्रत्येक बूथ पर 50 पौधे लगाने का टारगेट दिया था। इस अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं ने 1 लाख से अधिक स्थानों पर पौधारोपण किया। अभियान समाप्ति के बाद आकड़ों पर नजर डाले तो अभियान में चुरु जिले में सबसे अधिक पौधे लगे। वहीं अलवर उत्तर जिला पौधारोपण में सबसे फिसड्डी साबित हुआ।
टारगेट से 11 लाख कम लगे पौधे प्रदेश में करीब 52 हजार बूथों की संख्या हैं। प्रत्येक बूथ पर 50 पौधे लगाने का टारगेट पार्टी ने तय किया था। इसके हिसाब से करीब 26 लाख पौधारोपण होना चाहिए था। लेकिन अभियान समाप्ति के बाद पूरे प्रदेश में पार्टी की ओर से 15,70,345 पौधे ही लग सके। जो तय टारगेट से करीब 10,20,655 कम हैं।
प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का जिला भी रहा फिसड्डी पौधारोपण कार्यक्रम में चुरु जिले में सबसे ज्यादा 71,163 पौधे लगाए गए। इसके बाद हनुमानगढ़ में 69,733, कोटा शहर में 68,450, चित्तौड़गढ़ में 67000, करौली जिला 63,371 पौधे लगाकर टॉप-5 में रहा।
इसी तरह से फिसड्डी जिलों की बात करें तो अलवर उत्तर में सबसे कम 11,520 पौधे लगे। वहीं प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का जिला नीचे से दूसरे नम्बर पर रहा। पाली में 11,900 पौधे लगे।
पहली बार पौधापालक की नियुक्ति अभियान प्रभारी व पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा ने बताया कि इस बार बूथो से दोगुने स्थान पर पौधारोपण का कार्यक्रम हुआ। वहीं पहली बार हमने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की पौधापालक के रूप में नियुक्ति की हैं।
जिससे लगाए गए पौधों का सरवाइवल रेट बढ़ सके। उन्होने बताया कि इस बार पार्टी ने पूरे प्रदेश में करीब 1 लाख 77 हजार 778 पौधापालक की नियुक्ति की हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments