☜ Click Here to Star Rating



प्रतापगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती मनाई गई। दीनदयाल सर्कल पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला और नगर मंडल के पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पि

.

मुख्य जिला प्रवक्ता अमित जैन ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा- भाजपा उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। मंडल अध्यक्ष उत्सव जैन ने युवाओं से पंडित जी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी गोपाल धाभाई, प्रधान प्रतिनिधि जीवन आंजना, जिला आईटी संयोजक कुनाल दसलानिया, नगर महामंत्री दीपेश आमेटा, प्रवीण राठौर और उपाध्यक्ष जितेश सोनी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading