![]()
जिला परिषद वार्ड नंबर 9 पीठ और पंचायत समिति सदस्य वार्ड नंबर 16 पीठ के उपचुनाव को लेकर भाजपा ने सादडिया में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की।
डूंगरपुर में जिला परिषद वार्ड नंबर 9 पीठ और पंचायत समिति सदस्य वार्ड नंबर 16 पीठ के उपचुनाव को लेकर भाजपा ने सादडिया में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की। बैठक में पूर्व सांसद कनकमल कटारा, जिलाध्यक्ष अशोक पटेल रणोली, जिला उपाध्यक्ष हितेश रावल और जिला म
भाजपा नेताओं ने सनातन संस्कृति की रक्षा का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों से वातावरण खराब हुआ है। यह चुनाव विकास को बढ़ावा देने और भाईचारे का माहौल बनाने के लिए लड़ा जा रहा है।
पूर्व सांसद कटारा ने भारत आदिवासी पार्टी पर युवाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीएपी पांचवीं और छठी अनुसूची लागू करने की मांग कर रही है, जबकि पांचवीं अनुसूची पहले से लागू है, जिसके तहत सरपंच, प्रधान, विधायक और सांसद की सीटें 100 प्रतिशत आरक्षित हैं। छठी अनुसूची यहां लागू नहीं हो सकती।
कटारा ने कहा कि बीएपी गोविंद गुरु की आड़ में भील प्रदेश की मांग कर रही है, जबकि गोविंद गुरु ने हिंदू धर्म और संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य किया था। जिलाध्यक्ष पटेल ने कहा कि भाजपा गरीबों के विकास के लिए काम कर रही है और डबल इंजन की सरकार ने विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments